फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राहड गांव में 10 दिन से पानी का संकट, भटक रहे ग्रामीण

Sat, 20 Jul 2024 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खद्दर के राहड गांव के ग्रामीण पेयजल के लिए तरस गए हैं। गांव के 15 घरों में 10 दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों को मजबूरी में प्राकृतिक और अन्य जलस्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है, लेकिन बरसात में इनका पानी दूषित होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों में सुभाष चंद, रसील सिंह, विजय कुमार, विक्की, अनिल ने बताया कि गांव में पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग के लडभड़ोल कार्यालय में पहुंचे थे। कार्यालय में न तो सहायक अभियंता मिले और न ही कनिष्ठ अभियंता मौके पर उपस्थित थे। कार्यालय में उपस्थित कर्मचारियों से ग्रामीणों ने कहा कि राहड गांव में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पेयजल योजना की मोटर जल गई है, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई है।
उन्होंने कहा कि गांव में 15 घर मौजूद हैं, जिन्हें पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से जल्द समस्या का हल करने की मांग की है। जलशक्ति विभाग मंडल चौंतड़ा के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि मामला उनके ध्यान हैं। पेयजल समस्या को लेकर सहायक अभियंता को दिशा निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द पानी की समस्या का हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें