फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में मांगों को लेकर जलरक्षकों ने किया प्रदर्शन

Mon, 30 Jan 2017 10:19 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पंचायत जलरक्षक यूनियन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। पंचायत जलरक्षक यूनियन ने मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इससे पहले सीटू के बैनर तले शहर में रैली निकाली। रैली सेरी मंच से शुरू होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंची। प्रदर्शन में सरकाघाट, सुंदरनगर, धर्मपुर, करसोग, पद्धर व सदर खंडों के 100 से अधिक जलरक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सीटू के वरिष्ठ जिला उपप्रधान परस राम, सचिव राजेश, यूनियन के प्रधान श्याम लाल व सचिव प्रेम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा पंचायतों में जलरक्षकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


इन कर्मचारियों से 6 से 8 घंटे काम लिया जाता है जबकि काम के केवल दो ही घंटे निर्धारित हैं। यही नहीं इन कर्मचारियों के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आठ वर्ष पूरे कर चुके जलरक्षकों को शीघ्र दैनिक वेतनभोगी बनाया जाए, जलरक्षकों का लंबित मानदेय जल्द जारी किया जाए, ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए। इसके अलावा मानदेय प्रतिमाह पंचायत की बजाय आईपीएच के माध्यम से दिया जाए। जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो जलरक्षक उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। सबसे पहले विभाग के उच्चाधिकारियों का घेराव किया जाएगा। फिर भी मांगें पूरी नहीं हुई तो बजट सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव होगा। जलरक्षकों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी भेजा और मांगें जल्द पूरी करने की गुहार लगाई है। इस अवसर पर बसंत सिंह, प्रेम सिंह भूमि सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें