फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समैला में पेयजल पाइप फटने से व्यर्थ बह रहा पानी

विज्ञापन
बलद्वाड़ा के समैला बाजार में लाइन फटने से ब्यर्थ बह रहा पानी। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत समैला में पिछले कई दिनों से पेयजल पाइप के फट जाने से रोजाना हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय कार्यालय में शिकायत दी लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी बलवीर सिंह, रमेश चंद आदि ने कहा कि बाजार में पाइप फटने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पानी के व्यर्थ बहने से घरों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस बारे विभाग से कई बार शिकायत की है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
उपरोक्त लोगों ने जल शक्ति विभाग से पेयजल लाइन को ठीक करवाने की मांग उठाई है। इधर जल शक्ति विभाग समैला के कनिष्ठ अभियंता देशराज ने बताया कि समस्या उनके ध्यान में है। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें