फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: त्रिफालघाट स्कूल के बच्चों को बांटे गर्म कपड़े

विज्ञापन
बलद्वाड़ा क्षेत्र के त्रिफालघाट स्कूल में स्वतंत्रता सेनानी स्व लाल सिंह की जयंती पर गरीब विद्य
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिफालघाट में सोमवार को कटोह निवासी स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत लाल सिंह की 111वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उनकी पत्नी विमला देवी, पुत्र अश्विनी कटोच ने स्कूल के 25 जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम से बचने के लिए गर्म कपड़े वितरित किए। इसके अलावा मेधावियों को पुरस्कृत किया। कार्यकारी प्रधानाचार्य वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत लाल सिंह का जन्म 30 नवंबर 1914 को कटोह गांव में हुआ था।
1933 में भारतीय सेना में भर्ती हुए और वहीं अपनी पढ़ाई की। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान वह अंग्रेजी सेना की तरफ से लड़ते हुए अफ्रीका पहुंचे जहां मित्र राष्ट्र की सेनाओं ने उन्हें बंदी बना लिया।
विज्ञापन

नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने हिटलर की मदद से भारतीय कैदियों को रिहा करवाया। इसके बाद वह वर्मा पहुंचे। यहां सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया। 1946 में लाल सिंह भी उनके साथ भारत पहुंचे। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने पर इन्होंने पंचायतों के माध्यम से समाज सेवा की। 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने शिमला में उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया। 1978 में समैला पंचायत बनने पर वह पहले प्रधान बने। समाज सेवा करते हुए वर्ष 1998 में उनका निधन हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें