नेरचौक (मंडी)। कंसा मैदान बचाने और डीएवी स्कूल प्रकरण को लेकर सोमवार को एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, डीएवी स्कूल की तरफ से प्रशांत शर्मा, प्रिंसिपल प्रेम चौधरी, किसान सभा के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया, परस राम, डीएसपी दिनेश आदि मौजूद रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि विद्यालय के लिए पांच बीघा वैकल्पिक भूमि का निरीक्षण जल्द से जल्द किया जाए। स्कूल की पूरी जमीन उन्हें आसपास उपलब्ध करवाई जाए। प्रिंसिपल प्रशांत शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपनी तरफ से कोई कार्य नहीं कर रहा है। जो भी कार्य कर रहा है कोर्ट के आदेश अनुसार ही कर रहा है। अब प्रशासन ने उन्हें कुछ दिनों के लिए कार्य बंद करने के लिए कहा है। संवाद