फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अल्ट्रासाउंड के लिए घंटों इंतजार, रात को घर पहुंच रहे मरीज

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में अल्ट्रासाउंड के लिए ति​​थि लेते मरीज। संवाद
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजने से मरीजों का मर्ज बढ़ने लगा है। हालांकि, एक रेडियोलॉजिस्ट मरीजों को सेवाएं उपलब्ध करवा रहा है लेकिन टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिनभर करीब 40-45 मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जबकि, अन्य मरीजों को अगली तारीख दी जा रही है। कुछ इमरजेंसी वाले मरीज निजी लैब में दो हजार रुपये खर्च कर टेस्ट करवाने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए मात्र 300 रुपये शुल्क लिया जाता है। टेस्ट करवाने के लिए दूरदराज क्षेत्रों से पहुंच रहे लोगों को दिनभर इंतजार के बाद देर रात घर पहुंचना पड़ रहा है।
शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए इंतजार कर रहे मरीजों सराज क्षेत्र के थाची से पहुंचीं आशा देवी, पवना देवी, सरला और पंडोह से माया देवी ने बताया कि सुबह से बिना कुछ खाए टेस्ट के लिए इंतजार कर रहे हैं। पानी पीने से बार-बार पेशाब की समस्या हो रही है। बारी न आने पर परेशान होना पड़ रहा है। थाची क्षेत्र की आशा ने बताया कि सुबह पांच बजे घर से मंडी पहुंची हूं, लेकिन दोपहर तक टेस्ट नहीं हो पाया है। ऐसे में अब घर पहुंचते में रात हो जाएगी। यदि आज टेस्ट नहीं होता है तो उन्हें परेशानी होगी। मंडी में रुकने का कोई ठिकाना भी नहीं है। पहले अस्पताल में दो रेडियोलॉजिस्ट तैनात थे, इससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता था। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट टेस्ट करे या रिपोर्ट तैयार करे।
विज्ञापन

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट न होने से विभागीय निर्देश पर मंडी अस्पताल में तैनात एक रेडियोलॉजिस्ट को प्रतिनियुक्ति पर मेडिकल कॉलेज के लिए प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। अभी अस्पताल में एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट तैनात है जो रोगियों को सुविधा दे रहा है।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें