फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक प्रधान और छह वार्ड सदस्यों के लिए मतदान आज

विज्ञापन
बलद्वाड़ा पंचायत में प्रधान के चुनाव के लिए बूथ पर पहुंचे अ​धिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
मंडी। जिले की पंचायतों में सात पदों के लिए 15 उम्मीदवारों के लिए उपचुनाव रविवार को होगा। 25 फरवरी को होने वाले प्रधान, उपप्रधान व वार्ड सदस्य के उपचुनाव से पहले 36 में से 8 अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले चुके हैं। रविवार को एक प्रधान व छह वार्ड सदस्यों पदों के लिए 15 उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं।गोपालपुर विकास खंड की बलद्वाड़ा पंचायत में प्रधान के चुनाव को लेकर 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। चौंतड़ा के तहत ही बडेहड़ पंचायत के वार्ड भखेहड़-1 में वार्ड सदस्यों के लिए दो के बीच मुकाबला होगा। सरध्वार पंचायत के वार्ड चौकी चंद्राहन में 2 के बीच मुकाबला होगा। बल्ह की कुम्मी पंचायत के वार्ड कुम्मी-3 में दो के बीच वार्ड सदस्यों के बीच मुकाबला होगा। गोपालपुर विकास खंड की पंचायत फतेहपुर के वार्ड फतेहपुर-3 में 2 के बीच मुकाबला होगा। कयोली के वार्ड कयोली-2 में 2 और सुंदरनगर विकास खंड की पंचायत बायला के वार्ड कुराडा में 2 के बीच उपचुनाव होगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी अचित डोगरा ने बताया कि एक उपप्रधान समेत 13 वार्ड सदस्य निर्विराेध चुने गए। अब 15 उम्मीदवार ही मैदान में हैं। इन पदों पर 25 फरवरी को सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें