फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्वयंसेवियो ने संवारा बड़ोग स्कूल का परिसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई मंडी कॉलेज के स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय शिविर में ग्राम बड़ोग क्षेत्र में शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा महिला सशक्तीकरण के क्षेत्रों में योगदान दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी दीपाली अशोक ने बताया कि सुबह स्वयंसेवकों ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय बड़ोग के परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया। दूदर गांव के आसपास स्थित चार बावड़ियों की सफाई की। दोपहर उपरांत ग्राम पंचायत बड़ोग में महिला सशक्तीकरण पर आधारित एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
इस सत्र में महिलाओं को स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन तथा महिलाओं के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को पाइन नीडल (चीड़ की सुई) से संबंधित प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में चार महिला मंडलों महिला मंडल चामुंडा, महिला मंडल दुदर, महिला मंडल बड़ोग एवं महिला मंडल घोड़ीधार ने भाग लिया। इस अवसर पर पूनम रावत, प्रवीण कुमारी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें