फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्वोदय स्कूल के मेधावी नवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। सर्वोदय पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में पाठशाला के संस्थापक चेयरमैन सोमदत्त शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब समां बांधा। उन्होंने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी नृत्य, देश भक्ति गीत, लोक नृत्य और पहाड़ी नाटी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। स्कूल की प्रधानाचार्य खोविंद्रा शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मुख्यातिथि को स्कूल की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को समय की महता और परिश्रम, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों का महत्व समझाया। उन्होंने वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। साथ ही स्कूल के विकास के लिए अपनी ओर से चालीस हजार रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें