पधर के तहत आते धार स्कूल में स्वयंसेवियों का स्वागत करता स्कूल स्टाफ ।
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार में राज्य स्तरीय एनएसएस प्री आरडी कैंप के लिए चयनित सात स्वयंसेवियों का स्कूल पहुंचने पर शनिवार को स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य विजय कुमार कपूर ने बताया कि सात विद्यार्थियों का चयन होना पाठशाला के लिए गौरव की बात है।
इसका श्रेय प्रधानाचार्य ने शौर्य चक्र विजेता प्रवीण ठाकुर, एक्स सर्विसमैन गुड्डू यादव, एनएसएस प्रभारी अरुण कुमार, वंदना और समस्त स्टाफ को दिया है। उन्होंने भविष्य में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को धार स्कूल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर शिरकत करेंगे। संवाद