फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट के वालंटियर्स ने 16 दिनों में 600 घरों में पहुंचाई राहत

विज्ञापन
सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों  को सुन्नी उपाध्याय ट्रस्ट के वालंटियर्स पीठ पर सामान ले जाते ह
विज्ञापन
मंडी। सराज क्षेत्र के थुनाग और आसपास के क्षेत्र में आई आपदा में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। कई लोगों ने इस आपदा में अपनी जान गंवा दी है। घर, खेत खलिहान समेत बाग बगीचे बह गए हैं। प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए विभिन्न संस्थाएं व लोग हरसंभव मदद कर रहे हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट भी ऐसी संस्थाओं में शामिल है।
विज्ञापन

विभिन्न छात्र संगठनों के युवा इस ट्रस्ट के बैनर तले लोगों की मदद कर रहे हैं। ट्रस्ट से जुड़े सदस्य हेमराज ने बताया कि आपदा का कहर बरपने के बाद 16 दिन उनके वालंटियर ने 600 घरों तक पहुंच बनाई है। करसोली से देजी समेत हर क्षेत्र में पहुंच कर लोगों को राशन से लेकर अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवा रहे हैं।
मंगलवार को पखरैर पंचायत के देजी तथा उसके ऊपर करसोली गांव में वालंटियर्स ने राहत पहुंचाई है। बगस्याड़ और बग्गी में ट्रस्ट की ओर से दो कार्यालय खोले गए है। नाचन के पंगलियूर में भी प्रभावितों को राहत दी है। उनकी तरह अन्य लोग और संस्थाएं भी प्रभावितों की मदद करने के लिए आगे आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें