भांबला/बलद्वाड़ा (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेड़ पटड़ीघाट में एनएसएस शिविर का वीरवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर सेवानिवृत्त सूबेदार एवं शारीरिक शिक्षक भूप सिंह बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए। इस दौरान स्वयंसेवियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
स्वागत गीत, एनएसएस गीत, एकल एवं समूह गीत, देशभक्ति गीत, नशा मुक्ति पर लघु नाटिका, लोक नृत्य और पंजाबी नृत्य कर खूब समां बांधा। प्रधानाचार्य उर्मिला चंदेल ने बताया कि स्वयंसेवियों ने श्रमदान कर स्कूल परिसर और आस पास लगते क्षेत्र को स्वच्छ बनाया है। कार्यक्रम अधिकारी चमन लाल और सपना बाला ने किए गए कार्यों की जानकारी दी। संवाद