फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्काई हाई इलेवन ने जीता यहोवा शालोम क्रिकेट टूर्नामेंट

विज्ञापन
पंडोह में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में अव्वल रही टीम को सम्मानित करते हुए मुख्य अति​थि अजय राण
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह में चल रहे यहोवा शालोम अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब स्काई हाई इलेवन ने जीता। फाइनल मुकाबला वीरवार को स्काई हाई इलेवन पंडोह और स्पिरिट राइडर्स सुंदरनगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्काई हाई इलेवन पंडोह की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 5 विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम की ओर से विशारद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 84 रन बनाए। समर्थ ने 35 रन और कप्तान करन ने 26 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

सुंदरनगर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए इजहार ने 8 ओवर में मात्र 13 रन खर्च कर एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पिरिट राइडर्स सुंदरनगर की टीम 30.5 ओवर में 108 रन पर ऑल आउट हो गई। स्काई हाई इलेवन पंडोह की ओर से आरव चौहान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। स्काई हाई इलेवन पंडोह ने यह फाइनल मुकाबला 76 रनों से अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा ने शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें