फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वॉलीबाल प्रतियोगिता वीजीसी 1 टीम रही विजेता

Mon, 09 Mar 2026 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी इकाई ने सोमवार को महाविद्यालय परिसर में संगोष्ठी, स्वास्थ्य जांच शिविर और महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें कुल छह टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वीजीसी 1 टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वीजीसी 2 टीम उपविजेता रही। संवाद
विज्ञापन

महाविद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी में सुंदरनगर की क्रेयांश फाउंडेशन की सदस्य आकांक्षा, सिमरन और नीतिका विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर परिषद द्वारा सेवार्थ विद्यार्थी प्रकल्प के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें