फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कोटली कॉलेज के प्रस्तावित विलय का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटली (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय कोटली को किसी अन्य महाविद्यालय में मर्ज करने की चर्चाओं के बीच स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है। इसी विषय को लेकर सोमवार को विश्राम गृह कोटली में समाजसेवी भास्कर ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें महाविद्यालय के प्रस्तावित विलय का कड़ा विरोध करने का निर्णय लिया गया। भास्कर ने कहा कि यदि सरकार राजकीय महाविद्यालय कोटली को किसी अन्य कॉलेज में मर्ज करने का निर्णय लेती है तो इसका स्थानीय स्तर पर तीव्र विरोध किया जाएगा। कॉलेज में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कई गरीब परिवारों की बेटियां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। यदि कॉलेज को दूसरे स्थान पर मर्ज किया जाता है तो कई छात्राओं के लिए वहां तक पहुंच पाना कठिन हो जाएगा, जिससे उनकी पढ़ाई बीच में ही छूटने का खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

कहा कि महाविद्यालय का अपना भवन अभी तक निर्माणाधीन है और उसे छात्रों के लिए सुपुर्द नहीं किया गया है। ऐसे में छात्र संख्या कम होने का तर्क देना उचित नहीं है। दि कॉलेज में साइंस स्ट्रीम, संस्कृत और गणित जैसे विषयों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए तो छात्र संख्या स्वतः बढ़ सकती है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार कॉलेज के विलय का फैसला करती है तो स्थानीय लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। आवश्यकता पड़ने पर भूख हड़ताल जैसे कदम भी उठाए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व सदस्य अरुण कुमार, पूर्व प्रधान चमन लाल ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर, पूर्व सैनिक योगराज ठाकुर, भगत राम, पूजा देवी, कॉलेज के एसएमसी अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, हुकुमचंद, पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर अनंतराम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें