सुंदरनगर (मंडी)। विश्व हिंदू परिषद जिला सुंदरनगर की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर महादेव में हुई। बैठक में परिषद के क्षेत्रीय मंत्री लेखराज राणा उपस्थित रहे। इस दौरान परिषद की ओर से पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में हाल ही में धनोटू क्षेत्र में कथित रूप से सैलून की आड़ में ब्लैकमेलिंग की घटना पर कड़ा संज्ञान लिया गया। परिषद पदाधिकारियों ने इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी मकान मालिकों को सतर्क रहने की सलाह दी। मकान व दुकान किराये पर देते समय पूरी जानकारी व सत्यापन आवश्यक है। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज को नुकसान पहुंचाने वाली मानसिकता के लोगों को मकान और दुकान किराये पर न दिया जाए। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत, विभाग, जिला, प्रखंड व खंड स्तर के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद