फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर हिंसक सांड का व्यक्ति पर हमला, नाले में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर में लावारिस मवेशियों की संख्या बढ़ने से बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर शनिवार देर शाम एक हिंसक सांड ने राहगीर पर हमला कर उसे करीब तीन फीट गहरे नाले में फेंक दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे नाले से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। घायल की पहचान जोगिंद्रनगर निवासी भाग चंद के रूप में हुई है। वह फोटोग्राफी का काम करता है।
जानकारी के अनुसार भाग चंद शनिवार देर शाम मंडी-पठानकोट हाईवे पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान अचानक सांड ने उस पर हमला कर दिया और सींगों से उठाकर नाले में फेंक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों जयराम, अनिल, शेर सिंह, धोगरी राम और दमनदीन सहित अन्य लोगों ने बताया कि समय पर घटना का पता नहीं चलता तो नाले में गिरे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता था।
विज्ञापन

घटना के बाद शहरी क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं को लेकर लोगों में दहशत बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार जोगिंद्रनगर उपमंडल में हिंसक सांडों के हमलों में पहले भी दो लोगों की मौत हो चुकी है। अब शहरी क्षेत्र के साथ-साथ पूरे उपमंडल में मवेशियों के झुंड राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। ये मवेशी किसानों और बागवानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अब लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन गए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश चौधरी ने बताया कि लावारिस मवेशियों की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें