फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विनोद कुमार ने संभाला मंडी के नए पुलिस अधीक्षक का कार्यभार

Fri, 06 Feb 2026 07:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी।
विज्ञापन
मंडी। एचपीएस (2006 बैच) के अनुभवी अधिकारी विनोद कुमार ने शुक्रवार देर शाम मंडी जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचुने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

मूल रूप से सोलन जिला के धर्मपुर के रहने वाले विनोद कुमार इससे पहले शिमला में सहायक पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात थे। उनकी यह नियुक्ति अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजन से ठीक कुछ दिन पहले हुई है। महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्लान को धरातल पर उतारना उनके लिए पहली बड़ी चुनौती होगी। गौरतलब है कि जिले में हाल ही में अभिमन्यु वर्मा ने भी बतौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पदभार ग्रहण किया है।
साक्षी वर्मा का दो साल का यादगार कार्यकाल
निवर्तमान एसपी साक्षी वर्मा ने मंडी जिले में दो साल तक अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल को जिला पुलिस के तकनीकी आधुनिकीकरण और गंभीर अपराधों को सुलझाने के लिए याद किया जाएगा। पुलघराट का ब्लाइंड मर्डर केस, सुंदरनगर लूटपाट और तेजाब कांड जैसे बड़े मामलों को रिकॉर्ड समय में सुलझाना उनके नेतृत्व की बड़ी कामयाबी रही। उन्होंने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए सराहनीय कार्य किया। प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होंने अपने छोटे बच्चे की परवाह न करते हुए प्रभावितों को राहत पहुँचाने के लिए दिन-रात फील्ड में डटकर काम किया।

विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें