फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गड़ूही-भौरा-कस सड़क की बहाली के लिए ग्रामीण रखेंगे उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। गड़ूही-भौरा-कस सड़क की बहाली के लिए अब ग्रामीण सामूहिक उपवास के लिए लामबंद होंगे। प्रभावित लोग 28 जुलाई को सड़क सत्याग्रह एवं सामूहिक उपवास करेंगे। सड़क सुविधा से महरूम ग्रामीण क्षेत्र गड़ूही, चर्डूनाल, मकोड़ा, बागड़ू, खपरोटू, भौरा, कोठी, कस, घरासी, ग्योला, रक्कड़, कटवाली, कुनडूनी, बस्सी के लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

हिमाचल किसान सभा भी ग्रामीणों के समर्थन में उतर आई है। 28 जुलाई को लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी। शनिवार को किसान सभा की भौरा इकाई की प्रधान कमला देवी, श्याम सिंह ठाकुर, जय सिंह आदि ने बताया कि सड़क की बहाली के लिए विभाग और कुछ लोग अड़ंगा अड़ा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें