फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांगू पंचायत के ग्रामीणों ने दी विभाग के घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने से पेयजल सप्लाई ठप होने के कारण दिक्कतें झेल रहे ग्रामीण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत कांगू के देहवी, जखोल, रतोग, सरड़, स्वाडी और डुग्घा घुराणा में ग्रामीण डेढ़ महीने से पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों हरी चंद, पवन ठाकुर, राम लाल, कांशी राम, बीरबल, प्रकाश चंद, नरेश, बालक राम आदि ने कहा कि डेढ़ महीने से पीने के पानी की समस्या चल रही है। बरसात के कारण पाइप बह गए थे जो अभी तक विभाग ने नहीं जोड़े हैं।
लोगों को मजबूरन 2 से 3 किलोमीटर या टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत कांगू के उपप्रधान अजय वर्मा का कहना है कि विभाग से अगर पाइप नहीं जुड़ पा रहे हैं तो तब तक पीने के पानी की सप्लाई टैंकर के माध्यम से की जाए। समस्या का जल्द समाधान नहीं होता है तो फिर सभी ग्रामीण मिलकर जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव खाली बर्तन लेकर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रजत शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में है। जल्द ही पंचायत को लोगों की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा। फील्ड स्टाफ मरम्मत कार्य में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें