फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बंद पड़ी बस सेवा की बहाली को ग्रामीण लामबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जाेगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नेर घरवासड़ा पंचायत के गांव बाग, पट्टी भलैंद्रा और भूजडू का प्रतिनिधिमंडल बडोन से बस्सी वाया बाग पट्टी सड़क की खस्ता हालत सुधारने और नियमित बस चलाने को लेकर लोक निर्माण विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों से मिला।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, जय सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत भारद्वाज, जितेंद्र कुमार, शशि शर्मा, सचिन, अनुज, ओम प्रकाश व नवनीत ने बताया कि सड़क को सुधारने और बस चलाने को लेकर वे कई बार मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है। मौजूदा समय में सड़क की हालत दयनीय है।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बस अड्डा प्रभारी, क्षेत्रीय प्रबंधक बैजनाथ से भी बंद पड़ी बस सेवा को बहाल करने की मांग उठाई। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता जेपी नायक ने कहा कि वह सड़क की समस्या के समाधान को लेकर जल्द कार्रवाई करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें