फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ईको सेंसेटिव जोन को निरस्त करवाने के लिए नेता प्रतिपक्ष से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
शिकारी देवी ईको सेंसिटिव जोन को निरस्त करवाने की मांग को लेकर नेता प्रतिपक्ष से मिलते ग्रामीण। 
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। शिकारी देवी ईको सेंसिटिव जोन को निरस्त करवाने को लेकर ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इसे लेकर सराज विधानसभा क्षेत्र की पंचायत पखरैर के प्रतिनिधि और स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से उनके निवास तांदी में मिला और प्रस्ताव सौंपा।
विज्ञापन

प्रस्ताव में मांग की कि वह केंद्र सरकार से बातचीत कर शिकारी देवी ईको सेंसिटिव जोन को निरस्त करवाया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इसे लेकर पखरैर पंचायत में प्रस्ताव डाला गया है। लोगों ने मांग रखी कि ग्राम पंचायत पखरैर के गांव धारावट, गुराडा, जमौली, जरैड, दिग्गली, ज्वाल, नरोट, भियांद, शाल, बनशील, लांब, प्याला, मुरहाला, मुझारला, जिंधार, सौच, बुग्गटू तथा जंगल डीपीएफ दरोठा, डीपीएफ लांब और डीपीएफ कालाकामेश्वर का क्षेत्र शिकारी देवी वन्यजीव अभयारण्य के साथ पड़ता है।
इसे ईको सेंसिटिव जोन घोषित किया है। लोगों का कहना है कि उन्हें पूछे बगैर ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस संदर्भ में जारी अधिसूचना का स्थानीय जनता ने पूर्ण रूप से विरोध किया है। केंद्र सरकार से आग्रह किया गया कि उपरोक्त सभी गांव को ईको सेंसिटिव जोन से हटाया जाए। इस मौके पर सह समन्वयक सोहन लाल झैंकर, पखरैर पंचायत की प्रधान मोनिका कुमारी, उपप्रधान तेज सिंह, पखरैर पंचायत के पूर्व प्रधान दिनानाथ, गोपाल सिंह, भूपेंद्र कुमार, नारायण सिंह, प्रकाश और निशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें