फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चोरों के मामले में गिरफ्तारी न होने पर भड़के ग्रामीण, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-कांगड़ा सीमा पर दो घरों से हुई है चोरी पुलिस कार्रवाई में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-कांगड़ा जिला की सीमा पर तलकेहड़ पंचायत के भैरू और सूजा गांव में लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी के मामले में ग्रामीणों ने पुलिस से 72 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। बकौल तलकेहड़ पंचायत प्रधान शूचिका ने पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से चोरी की दोनों वारदातों में उच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि अगर जल्द चोरी के आरोपी गिरफ्तार नहीं किए तो ग्रामीणों के साथ उन्हें भी धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
रविवार को भैरू गांव में हुई चोरी की वारदात से सहमे परिजनों से बातचीत के बाद प्रधान शूचिका ने कहा कि सोमवार को वे पुलिस चोकी चौंतड़ा में पहुंचकर पुलिस की कार्रवाई पर अपनी बात रखेंगी। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच भी मामले में लाई जाना जरूरी है क्योंकि चोर गिरोह ने परिवार के सदस्यों को घर के कमरे में बंद कर इस वारदात को अंजाम दिया है। अगर पीड़ित परिवार ने हिम्मत नहीं दिखाई होती तो उन पर जानी नुकसान भी हो सकता था। इधर, सूजा गांव में लाखों के गहनों की चोरी से दहशत में आए परिवार के सदस्य विनोद कुमार ने भी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस के उच्चाधिकारियों से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि मंडी-कांगड़ा सीमा पर शुक्रवार देर रात दो घरों में सेंधमारी कर चोर गिरोह ने करीब 6 लाख से अधिक के गहने और नकदी पर हाथ साफ किया है। पुलिस थाना बीड़ और चौंतड़ा में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच शुरू हुई है लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली हैं।
विज्ञापन


50 संदिग्धों से पूछताछ, खंगाले सीसीटीवी फुटेज
चोरी की दोनों वारदातों को सुलझाने के लिए पुलिस चौकी चौंतड़ा के प्रभारी एएसआई संजीव कुमार और पुलिस थाना बीड़ के प्रभारी दिलीप कुमार ने संयुक्त तौर पर मामले में अब तक 50 संदिग्धों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है। घटना स्थल के इर्द-गिर्द सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपियों को दबोचने के लिए कई जगहों पर दबिश दी है लेकिन अभी तक चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाले किसी भी आरोपित की गिरफतारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


कोट्स
मंडी कांगड़ा सीमा पर चोरी की दो बड़ी वारदातों को सुलझाने के लिए कांगड़ा पुलिस का भी सहयोग मंडी पुलिस ले रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ कर पुलिस ने जानकारी जुटाई है। घटना स्थल का डंप डाटा भी पुलिस ने उठाकर चोर गिरोह को दबोचने का प्रयास जारी है।
दिनेश कुमार, डीएसपी पधर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें