फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कुलपति का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
खराब वाटर कूलर और पंखों की समस्या उठाई
विज्ञापन

आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने कुलपति का घेराव किया। इस दौरान एमसीए विभाग के विद्यार्थियों ने खराब वाटर कूलर और कक्षाओं में पर्याप्त पंखे नहीं होने की समस्या उठाई। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
घेराव से पहले अभाविप कार्यकर्ताओं ने एमसीए, लोक प्रशासन, इतिहास और एमबीए विभागों का दौरा कर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। एमसीए विद्यार्थियों ने बताया कि विभाग में लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब हैं। वहीं, कई कक्षाओं में पर्याप्त पंखे नहीं होने से गर्मी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद ने खराब वाटर कूलर जल्द ठीक करवाने और जरूरत के अनुसार कक्षाओं में नए पंखे लगाने की मांग की। साथ ही सभी विभागों में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। वीनू वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिषद छात्रहित के मुद्दों को लगातार उठाती रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थियों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें