फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर चुराई गाड़ी को छोड़कर भाग गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)।
विज्ञापन

चुनावी दौर में सुंदरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेरचौक से कुछ शातिरों ने लग्जरी गाड़ी चुरा ली। जब मालिक को पता चला तो उसने शातिरों की पीछा किया और सुंदरनगर में गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उन्हें बीच सड़क पर रोक दिया। इसी बीच शातिर गाड़ी से उतरे और चुराए वाहन के मालिक को पिस्तौल दिखाकर भाग खड़े हुए।
पुलिस ने गाड़ी मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता सोहन लाल वालिया ने कहा है कि वह रात करीब एक बजे अपने कमरे में सोया था। उसकी फार्च्यूनर गाड़ी बाहर खड़ी थी। रात को जोर से आवाज आने पर वह जाग गया। उसने बाहर जाकर देखा तो शातिर उसकी गाड़ी चोरी करके ले जा रहे थे। उसने दूसरी गाड़ी स्टार्ट कर शातिरों का पीछा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर पुल के पास उस गाड़ी को पकड़ा। जब उन्होंने उसमें सवार लोगों को पकड़ा तो उन्होंने बंदूक दिखाकर उसे डराया धमकाया और गाड़ी को वहीं छोड़कर भाग गए। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें