फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के बीच चीनी मांझे की बिक्री पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
चीनी मांझे में फंसकर हुई पक्षी की मौत। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी।
विज्ञापन

बर्ड फ्लू के बीच चीनी मांझे की अवैध बिक्री को लेकर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को टीम ने मंडी और सुंदरनगर शहर में दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान चीनी मांझे की संभावित बिक्री वाली दुकानों में पूछताछ की। कारोबारियों को चीनी मांझा न बेचने की हिदायत दी है।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की। कहा कि कोई भी दुकानदार चीनी मांझा बेचता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस टीम दुकानों का निरीक्षण कर रही है। बता दें कि बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रशासन अलर्ट पर है। चीनी मांझे में भी फंसकर पक्षी मर रहे हैं। चीनी मांझा बेचने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस प्रशासन की टीमें अब और अधिक सक्रिय हो गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीमों को चीनी मांझा बेचने वालों पर सख्ती करने के आदेश जारी किए हैं। पर्यावरण प्रेमी भी कई बार चीनी मांझे पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें