फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नागर खोला में दिनदहाड़े पांच हजार और मोबाइल फोन चुरा ले गए शातिर

Mon, 02 Sep 2024 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के नागर-खोला गांव में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। चोरों ने 5,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुरेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा अंशुल कुमार अपने पुराने घर खाना खाने गया था। वहां से लौटा तो उसने पाया कि घर के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखा सारा सामान बेतरतीब पड़ा हुआ था। शातिर ने अलमारी में रखे 5000 रुपये और एक मोबाइल फोन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।
लडभड़ोल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और रात के समय गश्त भी जारी है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें