फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने चमकाने के नाम पर शातिरों ने की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। क्षेत्र में सोने-चांदी के गहनों को साफ करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के सकोह गांव में शनिवार को बाहरी राज्यों से गहने चमकाने आए शातिरों को कुछ महिलाओं ने आभूषण साफ करने के लिए दे दिए।
विज्ञापन

शातिरों ने महिला सरिता के आभूषण साफ किए और उन्हें बंद कर कुछ घंटे बाद खोलने की बात कही। महिला ने कुछ समय बाद ही गहनों को खोलकर देखा तो मंगलसूत्र सहित अन्य गहने टूटे थे। सरिता ने बताया कि मंगलसूत्र करीब दो तोले का था, जबकि साफ करवाने के बाद उसका वजन कम हो गया था। महिला ने ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया।
गांव में आए दो शातिरों में से एक रुपेश (24) निवासी बिहार को रास्ते में ही पकड़ लिया। एक फरार हो गया। दूसरी जगह भी ऐसे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने शातिरों से गहनता से पूछताछ की। महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर धर्मपुर थाना में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी टिहरा के प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि महिला के बयान ले लिए हैं। पुलिस गहनता से आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस घटना में संलिप्त अन्य शातिरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। कार्यवाहक डीएसपी सरकाघाट लोकेंद्र नेगी ने कहा कि कि लोग ऐसे व्यक्तियों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें