फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नववर्ष पर तीन कार्यक्रम करेगी विहिप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में बैठक कर विश्व हिंदू परिषद ने बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। सुंदरनगर में विश्व हिंदू परिषद ने विशेष बैठक का आयोजन किया। इसमें आगामी रणनीति तय की है। इसमें नववर्ष पर तीन कार्यक्रम, हनुमान जन्मोत्सव तथा मातृशक्ति दुर्गावाहिनी एवं बजरंगदल के अभ्यास वर्ग के लिए भी योजना तय की गई।
सनातन धर्म सभा पुराना बाजार में की गई प्रांतीय बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रोहतास वर्मा ने की। क्षेत्रीय मंत्री लेख राज राणा बतौर मुख्यातिथि और प्रांत सह मंत्री रमेश परमार ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला सुंदरनगर में नववर्ष के उपलक्ष्य में तीन स्थानों सहित सनातन धर्म सभा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम भी प्रत्येक प्रखंडों में मनाने और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी व बजरंग दल के अभ्यास वर्ग के लिए भी योजना तैयार की गई। धर्म रक्षा निधि अर्पण के लिए जिला और प्रखंडों से कार्यकर्ताओं की सूची तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रांत मातृशक्ति संयोजिका रजनी ठाकुर, मंडी विभाग मंत्री कृष्ण चंद वर्मा, मातृ शक्ति एवं विभाग दुर्गा वाहिनी संयोजिका कांता शर्मा, भावना ठाकुर, रीमा शर्मा, रोशनी ठाकुर, नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण, नीना सिसोदिया, हेमाबती, प्रखंड संयोजिका महादेव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें