फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए स्थल तय

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल बारिश से नहीं हो सकी थीं जोनल और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

पिछले अनुभव से सबक लेकर इस बार समय रहते बनाई गई रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उच्च शिक्षा विभाग ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण जोनल और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो पाई थीं। इसके चलते खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर सीधे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए करना पड़ा था। इस बार ऐसी स्थिति से बचने के लिए विभाग ने समय रहते प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तैयार कर ली है।
वीरवार को जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की बैठक सीबीएसई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल स्कूल में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने की। इसमें जिलेभर के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अंडर-19 प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थलों का चयन भी किया गया। लड़कों की माइनर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी और लड़कियों की माइनर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंजैहली में आयोजित होंगी। वहीं, लड़कों की मेजर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर तथा लड़कियों की मेजर गेम्स राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटगढ़ में करवाई जाएंगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में होगा, जबकि सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलद्वाड़ा में आयोजित की जाएंगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने कहा कि मंडी जिला शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन करता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें