फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 1.875 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में सवार थे तीनों, बैग से बरामद हुआ नशा
विज्ञापन

पुलिस नशे के खिलाफ लगातार चला रही सख्त अभियान : चांद किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वीरवार तड़के गश्त के दौरान पंचातरी के समीप बहड़ मोड़ पर एक होंडा सिटी कार से 1.875 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने कार में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में चालक नरेश कुमार निवासी करसोग, परिचालक सीट पर पुनीत निवासी सुन्नी, शिमला और पिछली सीट पर पदम सिंह निवासी शाकरा, करसोग सवार थे। तलाशी के दौरान चालक की सीट के पीछे रखे बैग से 1.875 किलोग्राम चरस बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी। इसके अलावा नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसडीपीओ करसोग चांद किशोर ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है और तस्करी में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें