फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हाईवे पर अवैध पार्किंग की तो जब्त होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारी सजाने पर भी होगी कार्रवाई
विज्ञापन

हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच यातायात सुधारने के लिए पुलिस का एक्शन प्लान तैयार


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस विभाग का एक्शन प्लान तैयार हो गया है। हाईवे से सटे बाजारों में अवैध पार्किंग पर अब पुलिस वाहनों को जब्त करेगी। वहीं, दुकानदारी सजाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। शहरी क्षेत्र में पटरी से उतरी यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है।
प्राथमिकी दर्ज करने के अलावा एमवी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के अधीन आने वाली पुलिस चौकी बस्सी, घट्टा और लडभड़ोल में पुलिस ने अपने इस अभियान को शुरू कर लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर आइडल पार्किंग के चलते यातायात व्यवस्था हर रोज प्रभावित हो रही है। जाम लगने से पैदल गुजरने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आपात वाहन भी रेंग-रेंग कर गुजर रहे हैं। इन स्थितियों को सुधारने के लिए कार्य होगा।

बाक्स
यातायात सुचारु रखने के लिए सख्त कार्रवाई अमल में लाने के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस का जीरो टोलरेंस अभियान जिलेभर में जारी रहेगा।

-विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक मंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें