फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: औट टनल में वाहन टकराए, लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं/औट (मंडी)। औट टनल के भीतर शनिवार को खड़े एक खराब ट्रक के कारण बड़ा हादसा होते-होते टल गया। टनल में ट्रक खड़ा होने से दो वोल्वो बसों, एक एचआरटीसी बस सहित कुछ छोटे वाहन आपस में टकरा गए। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

हादसे के बाद औट टनल के भीतर और बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात को सुचारु किया। बताया जा रहा है कि औट टनल के अंदर बने ब्लैक स्पॉट और कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों नगवाईं अस्पताल के नजदीक और पनारसा चौक के पास भी गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें