फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से जुड़ेगी 77 लाख से बनी सब्जी मंडी

Tue, 24 May 2016 05:30 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सब्जीमंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के बरल में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सब्जी मंडी को सड़क से जोड़ने के लिए मार्ग और पुल निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने एस्टिमेट तैयार कर लिया है। सब्जी मंडी को जाने के लिए खड्ड पर पुल बनाने के लिए सवा करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार कर सरकार को भेजा गया ताकि करसोग क्षेत्र के करीब 45 हजार बागवानों और किसानों को अपनी नकदी फसलें बेचने की सुविधा मिल सके। ‘अमर उजाला’ ने हाल ही में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन



  करसोग क्षेत्र के बागवानों और किसानों को विपणन की सुविधा मुहैया करवाने के लिए बरल में 77 लाख रुपये खर्च कर सब्जी मंडी का निर्माण किया गया। दो साल पहले सब्जी मंडी का काम पूरा हो चुका है लेकिन सड़क की सुविधा न होने के कारण सब्जी मंडी शुरू नहीं हो पाई।  स्थानीय प्रशासन ने किसानों और बागवानों की परेशानी को दूर करने के लिए भडारनु से सब्जी मंडी के लिए सड़क निर्माण और खड्ड पर पुल का निर्माण करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने एस्टिमेट बना लिया है।

भडारनु से बरल स्थित सब्जी मंडी को सड़क से जोड़ने के लिए लोगों ने पहले ही शपथ पत्र दे दिए हैं। ऐसे में सड़क व पुल निर्माण में आने वाली बाधा पहले ही दूर हो चुकी है। भडारनु सड़क निर्माण के लिए तुलाराम, भदरू राम, मोतीराम चौहान, मान सिंह सहित कई ग्रामीणों ने अपनी जमीन के शपथ पत्र दे दिए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक पुल निर्माण के लिए राशि की व्यवस्था नहीं हो जाती, वाहनों की आवाजाही के लिए खड्ड में अस्थायी पुल की भी व्यवस्था की जा सकती है। आवाज संस्था के अध्यक्ष युवराज कपूर और ग्रामीणों ने सब्जी मंडी जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। इस बारे में एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने भडारनु-बरल सब्जी मंडी के बीच पुल बनाने के लिए एस्टिमेट तैयार किया गया है। इसके लिए सरकार से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें