क्या है आईसीएन और क्यों दिया जाता है इसे इतना महत्व
आर्दसीएन यानी आई कंपीट नेचुरल नाम से एक विश्वव्यापी फेडरेशन है जो बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाता है। इसमें सिर्फ वही प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जिन्होंने नेचुरल तरीके से अपनी बॉडी बनाई होती है। इसमें सभी प्रतिभागियों के टेस्ट होते हैं। यदि किसी ने स्टेरॉयड आदि का सहारा लेकर बॉडी बनाई है तो उसे इसमें शामिल नहीं किया जाता। मंडी निवासी सोमेश राणा बीते आठ वर्षों से न सिर्फ नेचुरल बॉडी बना रहे हैं बल्कि दूसरों को स्टेरॉयड आदि से दूर रहने का संदेश देने का कार्य भी कर रहे हैं। साथ ही सोमेश युवाओं से नशे जैसी बुराई से दूर रहकर अपनी फिटनेस पर ध्यान देने का आह्वान भी करते रहते हैं।