मंडी। राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के छात्र-छात्राएं कंपनियों की पहली पसंद बन रहे हैं। बंगलूरू, पुणे, नोएडा, दिल्ली और लुधियाना की प्रतिष्ठित कंपनियों में महाविद्यालय के छात्रों को चार लाख का वार्षिक पैकेज मिला है।
विज्ञापन
वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की कुसुम, मान, जमुना, श्रेया, गौतम, ऋषिका, कुमकुम और दीक्षिता का चयन रिटेल की प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में भारत के विभिन्न शहरों चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा, पुणे, लुधियाना और बंगलूरू में हुआ है। प्रत्येक को वार्षिक 4,05,000 रुपये का पैकेज मिला है।
बीवाक रिटेल विभाग के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद