फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जागरूकता रैली निकाल लोग किए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। आईटीआई पपलोग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एचआईवी, यौन रोगों, क्षय रोग जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के बारे में विद्यार्थियों को बताया गया। प्रधानाचार्य लता देवी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। नागरिक चिकित्सालय सरकाघाट के आईसीटीसी परामर्शदाता सोनू कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को बीमारियों की जानकारी, उनके लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में बताया। परामर्शदाता सोनू ने बताया कि 12 अक्तूबर तक चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान में गांवों, निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों और प्रशिक्षुओं को जागरूक किया जा रहा है। संस्थान से सरकाघाट बस स्टैंड तक जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को एचआईवी, एड्स पर आधारित पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें