फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वल्लभ कॉलेज में कॅरियर विकल्पों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। वल्लभ महाविद्यालय मंडी के कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने मंगलवार को ‘भारत में उच्च शिक्षा एवं कॅरियर संभावनाएं’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के लगभग 115 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में चितकारा विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष संजीव ने विद्यार्थियों को भारत एवं विदेश में उपलब्ध उच्च शिक्षा के अवसरों, उभरते कॅरिअर विकल्पों, कौशल विकास तथा वैश्विक अनुभव के महत्व पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचियों और लक्ष्यों की पहचान कर स्पष्ट उद्देश्य निर्धारित करने तथा निरंतर प्रयास के माध्यम से उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. मोनिका पंचानी के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. शिवेंद्र सांगड़, डॉ. गुंजन, डॉ. मनोज ठाकुर, डॉ. तंजिन चोमो, डॉ. मोनिका तथा एचजीसीटीए अध्यक्ष डॉ. बनिता सकलानी भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें