फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीएड मामले में वल्लभ कॉलेज प्रशासन ने एसपीयू को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट से राहत के बाद परीक्षा केंद्र बनाने और प्रशिक्षुओं की वापसी प्रक्रिया शुरू करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स की संबद्धता को लेकर चले विवाद में उच्च न्यायालय से राहत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन सक्रिय हो गया है। न्यायालय ने कॉलेज में बीएड कोर्स जारी रखने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन ने वीरवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से पत्र भेजा।

कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय से मांग की है कि वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड का परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाए। साथ ही जो प्रशिक्षु अन्य संस्थानों में स्थानांतरित किए गए हैं और वापस कॉलेज में आना चाहते हैं, उनके लिए पुनर्वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाए। प्राचार्य ने बताया कि प्रशिक्षुओं की वापसी के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय देने का भी अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले एसपीयू ने वल्लभ कॉलेज मंडी में बीएड कोर्स की संबद्धता रद्द कर दी थी, जिससे करीब 100 प्रशिक्षुओं का भविष्य अधर में लटक गया था। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद विश्वविद्यालय ने इन प्रशिक्षुओं का विभिन्न कॉलेजों में माइग्रेशन कर दिया था, लेकिन अब अदालत के फैसले के बाद उन्हें वापस लाने की प्रक्रिया पर जोर दिया जा रहा है। कॉलेज प्राचार्य संजीव कुमार ने बताया कि वल्लभ कॉलेज में माइग्रेशन के लिए बीएड प्रशिक्षुओं को एक सप्ताह का समय दिया जाए। इसे परीक्षा केंद्र भी बनाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें