फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सर्वाइकल कैंसर बचाव के लिए किया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 साल से 14 साल की किशोरियों को वैक्सीनेशन करवाना जरूरी है। देशभर में महिलाओं में बढ़ते इस रोग से जानी नुकसान भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में 160 किशोरियों की वैक्सीनेशन की गई। इसके बाद इनर व्हील संस्था जोगिंद्रनगर इकाई ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता इनर व्हील संस्थान नई दिल्ली की प्रमुख सुनीता जैन ने की।
विज्ञापन

इनरव्हील संस्था जोगिंद्रनगर इकाई की अध्यक्ष हिमाद्री बावा, डॉ. मनमोहन सूरी, निशा भार्गव, सीमा राजन, डॉ. सुरजीत कौर ने बताया कि महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के चलते 9 से 14 साल की आयु की 160 किशोरियों को टीकाकरण किया गया है। अक्तूबर में दूसरा टीकाकरण भी होगा। सेवा भारती इकाई जोगिंद्रनगर के सदस्य लोकेश कुमार, अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, पंकज शारदा ने बताया कि किशोरियों को फल और जूस भी वितरित किए। जोगिंद्रनगर संस्था के उपाध्यक्ष भारती सिंगला, सचिव रामप्यारी कौंडल ने बताया कि महिलाओं के उत्थान और स्वास्थ्य लाभ से जुड़े कार्यों को संस्था जारी रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें