फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: श्री हाटेश्वरी मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर चार को

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। सुप्रसिद्ध श्री हाटेश्वरी माता मंदिर परिसर हटगढ़ में चार मई को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। सेवा भारती शाखा मेडिकल कॉलेज नेरचौक के अध्यक्ष नंदलाल ठाकुर ने बताया कि लोगों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए यह शिविर लगाया जा रहा है। कहा कि शिविर श्री हाटेश्वरी माता मंदिर प्रबंधन समिति के सहयोग से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजिस्ट जांच करेंगे। सर्जरी प्रोफेसर परीक्षित मल्होत्रा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश, ईएनटी प्रोफेसर रजनीश शर्मा, चिकित्सक डॉ. रोशन, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लोकेश गुप्ता, डॉ. अरुण चंदेल, दंत विशेषज्ञ डॉ. पूजा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वंदना जग्गी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज ठाकुर तथा बायोकेमिस्ट्री डॉ. अश्विनी अपनी सेवाएं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें