फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा : जिले में स्थापित किए सात परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
1,810 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीडीएस तीन और एनडीए-एनए दो सत्रों में होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए एंड एनए (II) और सीडीएस (II), 2026 की लिखित परीक्षाएं 13 सितंबर को जिला मुख्यालय मंडी के सात परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जा रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती ने बताया कि इन परीक्षाओं में कुल 1,810 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए सीडीएस के लिए वल्लभ डिग्री कॉलेज मंडी में दो उप केंद्र बनाए गए हैं, जबकि एनडीए-एनए परीक्षा के लिए पीएम श्री समखेतर, आईटीआई मंडी, स्कूल बाजार, भंगरोटू और कनैड में कुल पांच उप केंद्र स्थापित किए गए हैं।
सीडीएस की परीक्षा तीन सत्रों में सुबह 9 से 11, दोपहर 12:30 से 2:30 और शाम 4 से 6 बजे तक होगी। वहीं, एनडीए एंड एनए की परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 से दोपहर 12:30 और दोपहर बाद दो से शाम 4:30 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए कड़े नियम लागू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले केंद्रों के मुख्य द्वार बंद कर दिए जाएंगे जिसके बाद किसी भी सूरत में प्रवेश नहीं मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ ई-एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा। परीक्षा हॉल में केवल पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और साधारण घड़ी ले जाने की ही अनुमति होगी। स्मार्ट वॉच या किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें