जिला स्तरीय अंडर-19 छात्राओं के खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर।
- फोटो : mathura
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या सुंदरनगर में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने अंडर-19 जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में 18 जोन की 450 छात्रा खिलाड़ी भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि ने सभी को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कही। प्रतियोगिता में बास्केटबाल, हैंडबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, फुटबाल, हॉकी, कुश्ती, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, शतरंज में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। संवाद