फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीबीआई अधिकारी पर झूठी गवाही के लिए दबाव डालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बल्ह उपमंडल की ग्राम पंचायत सिध्याणी के पूर्व प्रधान गिरधारी लाल ने शिमला स्थित सीबीआई के एक अधिकारी पर जबरन बयान बदलने और झूठी गवाही देने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। गिरधारी लाल का आरोप है कि उक्त अधिकारी उसका गला तक घोंटने का प्रयास कर चुका है। इस बारे में गिरधारी लाल ने एसपी शिमला को लिखित में शिकायत सौंपकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मंडी में सोमवार को मीडिया से बातचीत में गिरधारी लाल ने बताया कि वह पुलिस की ओर से पकड़े गए चिट्टा तस्करों के मामले में मौके का गवाह है। तस्करों के परिजनों की शिकायत पर अब सीबीआई मामले की जांच कर रही है। कुछ पुलिस अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए हैं। गिरधारी लाल ने बताया कि उक्त सीबीआई अधिकारी 18 सितंबर को उसके घर आया और पूछताछ के बाद शिमला आने को कहा। 22 सितंबर को वह शिमला स्थित सीबीआई कार्यालय में गया। इसके बाद 30 सितंबर को उसे फिर से कार्यालय बुलाया गया। गिरधारी के अनुसार हर बार उसे अपना बयान बदलने को प्रताड़ित किया गया।
गिरधारी लाल का कहना है कि अगर सीबीआई इसी तरह से गवाहों पर अत्याचार करती रही तो भविष्य में कोई भी व्यक्ति पुलिस की कार्रवाई के दौरान गवाही देने से कतराएगा। उन्होंने एसपी शिमला से न्याय की गुहार लगाई है। कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता है तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएगा।
विज्ञापन

....
क्या है मामला...
मार्च 2024 को रिवालसर पुलिस चौकी की टीम ने सिध्याणी गांव के पास तीन चिट्टा तस्करों को 287 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में चिट्टा तस्करों के परिजनों ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट से सीबीआई जांच की मांग कर दी। अब मामले की जांच सीबीआई की ओर से की जा रही है। इस मामले में गिरधारी लाल मौके का गवाह है।
.....
गिरधारी लाल की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। नियमों के तहत सीसीटीवी की निगरानी में पूछताछ की जाती है। जांच की जाएगी कि क्या सीबीआई के अधिकारियों ने सीसीटीवी की निगरानी में पूछताछ की है या नहीं। अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है, लेकिन शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-संजीव गांधी, एसपी शिमला
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें