फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सधोट में होगी अंडर-14 आयु वर्ग की माइनर गेम्स

सार

मंडी जिले में शिक्षा विभाग ने अंडर-14 लड़के-लड़कियों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है। विभिन्न खेलों का आयोजन अक्टूबर में अलग-अलग स्कूलों में होगा। इससे प्रतिभागियों को तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी। शिक्षा विभाग ने अंडर-14 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। लड़कों की जिलास्तरीय माइनर गेम्स बैडमिंटन, वाॅलीबाल, खो-खो, कबड्डी, जूडो और कुश्ती का आयोजन सधोट स्कूल में 7 से 9 अक्तूबर तक होगा।
विज्ञापन

लड़के एवं लड़कियों की मेजर गेम्स बास्केटबाल, हाॅकी, फुटबाल और हैंडबाल प्रतियोगिता कन्या स्कूल मंडी में 11 से 13 अक्तूबर तक होगी। लड़कियों की माइनर गेम्स बैडमिंटन, वाॅलीबाल, खो-खो, कबड्डी, जूडो और कुश्ती कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर में 11 से 13 अक्तूबर को होंगी। टेबल टेनिस, ताइक्वांडो एवं कुराश खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता नहीं होगी।
कन्या स्कूल मंडी में 12 अक्तूबर को ट्रायल के माध्यम से इन खेलों की राज्य स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा। लड़के एवं लड़कियों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स, सांस्कृतिक, चैस, योगा, मुक्केबाजी (हैंडबाल केवल लड़कियां) प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 18 अक्तूबर तक हटगढ़ स्कूल में होगा। शिक्षा विभाग के उपनिदेशक हरि सिंह ने कहा कि मंडी जिला के अंडर-14 आयु वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें