सुंदरनगर (मंडी)। नवरात्र के दौरान जवाहर पार्क के मेला मैदान में भव्य दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मां शक्ति जन कल्याण समिति सुंदरनगर के प्रधान अमित शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक यह उत्सव मनाया जा रहा है।
इस उत्सव में कोलकाता से विशेष रूप से आए पुजारी मां दुर्गा की आराधना करने के लिए पहुंच चुके हैं। सहारनपुर से आए कारीगर रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के चालीस फीट ऊंचे पुतले को अंतिम रूप दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि रात्रि कालीन संध्या में सुंदरनगर के सभी स्कूल और अकादमियों के बच्चे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दशहरे के दिन शाम 4:00 से लेकर रात 8:00 बजे तक भव्य आतिशबाजी की जाएगी। इस दौरान रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। 3 अक्तूबर को दोपहर 3:00 बजे मां दुर्गा की मूर्ति का सुंदरनगर के बीबीएमबी जलाशय में विसर्जन किया जाएगा। संवाद