फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, तीन घायल, चालक पर केस दर्ज

Mon, 15 Jul 2024 06:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर(मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर में बीएसएल जलाशय के साथ कपाही सड़क मार्ग पर एक बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार यहां के नागरिक अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हमसफर चौक की तरफ से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। तेज रफ्तारी के कारण स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठा एक युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद बाइक आगे बस के टायर से टकरा गई और पलट गई। इससे तीनों ही युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया।
घायलों की पहचान बाइक चालक मनीष ठाकुर पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांंव सिहली डाकघर हराबाग, तहसील सुंदरनगर, नैतिक पुत्र पवन कुमार गांव व डाकघर जमथल तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा पीयूष पुत्र बृज लाल निवासी गांव व डाकघर जमथल तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। जहां पर उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया थाना में बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें