फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित आहार भी बन रहा मधुमेह का कारण : डॉ. संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्वास्थ्य खंड अधिकारी डाॅ. संजय गुप्ता ने कहा कि शारीरिक निष्क्रियता और असंतुलित आहार से भी युवा पीढ़ी मधुमेह की जकड़ में आ रही है।
विज्ञापन

मधुमेह के कारण अंधापन, गुर्दे की विफलता, दिल के दौरे की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जोगिंद्रनगर के एक नर्सिंग संस्थान में मधुमेह पर आयोजित कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षुओं से स्वास्थ्य खंड अधिकारी डाॅ. संजय गुप्ता ने कहा कि मधुमेह से बचने के लिए एहतियात बरतने की जरूरत है।
मधुमेह के खतरे को कम करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता पर भी उपस्थित प्रशिक्षुओं को अवगत करवाया। इस दौरान मधुमेह के लक्षण, बचाव, उपचार और प्रबंधन के बारे में भी बताया। इस दौरान कॉलेज में मधुमेह पर करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में साक्षी, प्रियंका, भावना और कशिश ने मधुमेह के लक्षण और इसके दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर संस्थान के निदेशक राजेंद्र मंडयाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें