फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह में ही बंद हुई सुविधा, मजबूरी में गर्भवती महिलाओं को नेरचौक जाना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सिविल अस्पताल सुंदरनगर में शुरू की गई अल्ट्रासाउंड सेवा मात्र तीन महीने में ही बंद हो गई है। रेडियोलॉजिस्ट के सीनियर रेजिडेंसी के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज चले जाने से यह पद फिर से रिक्त हो गया है। इसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले वर्ष दिसंबर में सरकार ने काफी प्रयासों के बाद अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की थी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली थी। लेकिन, सेवा बंद होने के बाद सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। अब उन्हें अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज या निजी लैबों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय भी अधिक लग रहा है और आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। पहले यह सुविधा सिविल अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध थी। अब अन्य मरीजों को भी जांच के लिए निजी केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
सुंदरनगर में फिलहाल अल्ट्रासाउंड सेवाएं बंद हैं। रेडियोलॉजिस्ट सीनियर रेजिडेंसी के तहत टांडा मेडिकल कॉलेज गई हैं। नई नियुक्ति होने के बाद ही यह सेवा दोबारा शुरू हो पाएगी। -डॉ. चमन लाल ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें