फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रेडियोलाॅजिस्ट की नियुक्ति से मरीजों को मिल रही राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के आरंभ होने से करसोग क्षेत्र के लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड जांच उपलब्ध हो रही है।
अल्ट्रासाउंड जांच चिकित्सा क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण जांच मानी जाती है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है। पूर्व में इस सुविधा के अभाव में करसोग क्षेत्र के लोगों को मंडी, शिमला अथवा अन्य बड़े शहरों में जाकर जांच करवानी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों का अतिरिक्त व्यय होता था। अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली है। नागरिक चिकित्सालय करसोग में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के साथ-साथ अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक भी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में अस्पताल में मेडिसिन, गायनी, सर्जरी, आर्थोपेडिक्स, डेंटल, मनोरोग और शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
प्रदेश सरकार ने नागरिक चिकित्सालय करसोग में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी है। अस्पताल में तैनात चिकित्सक नियमित रूप से अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान कर रहे हैं और प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। -डॉ. गोपाल चौहान, खंड चिकित्सा अधिकारी, करसोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें